News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : तालाब में मिला लापता का शव

BKT : शनिवार को सुभाषनगर इटौंजा निवासी आशाराम कठेरिया रात्रि करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो जाने से  घरवालों ने लोगों से पूछताछकर खोजबीन की न मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में तहरीर दी कि आसाराम रात्रि से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं ,जिनका कोई अता-पता नहीं है। थाना इटौंजा की पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन किये जाने पर मंगलवार की सुबह 5 बजे घर वालों ने घर के पीछे बने तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिये जाने की सूचना  थाना इटौंजा को दी।पुलिस टीम द्वारा मौके पहुंच कर शव तैरता हुआ दिखाई दिये जाने पर शव को तालाब से बाहर निकाल कर पहचान की गई तो शव की पहचान आसाराम नाम के व्यक्ति के रूप में पुष्टि  की गयी ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। मृतक के घर में पत्नी मंजू देवी व 5 छोटे छोटे बच्चे है, बेटी चाँदनी 16 वर्ष, बेटी मोहनी 10 वर्ष, अंश बेटा 7 वर्ष, आशू 5 वर्ष, जान्हवी 3 वर्ष परिवार में केवल आशाराम ही एक मात्र सहारा था। परिवार को मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। संकट की इस घड़ी में बीकेटी के लोकप्रिय नेता चेयरमैन अरुण सिंह,गप्पू द्वारा 5000 हजार रुपये नगद व 20000 हजार रुपये की चेक देकर आर्थिक सहायता की गई। अरुण सिंह,गप्पू ने आगे भी सहायता करने का आश्वासन दिया। साथ में मौजूद सांसद प्रतिनिधि संदीप शुक्ल पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उमेश सिंह कमल, अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह, अरुण पांडेय आदि वरिष्ठ लोग रहे मौजूद

See also  Uttarakhand / Almora : Professor Sonu Dwivedi Shivani got the responsibility of Sanskar Bharti Uttarakhand State Art Coordinator