News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : विस अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित त्रिवेणीघाट का निरीक्षण

बरसात के बाद सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश दिए

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणीघाट पर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए। बुधवार को विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणीघाट पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घाट स्थल का मुआयना किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह त्रिवेणीघाट में हुए नुकसान का आकलन करें और बरसात के मौसम के बाद यहां हुए नुकसान को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को ऋषिकेश के चौराहों एवं पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र करने को निर्देशित किया। मौके पर पार्षद रीना शर्मा, शिव कुमार गौतम, सुमित, शिवम टुटेजा, सुरेंद्र कक्कड़, पवन नेगी, राहुल सक्सेना, एमडीडीए के अवर अभियंता पीएन बहुगुणा, सहायक अभियंता ए पांडे आदि उपस्थित रहे।

See also  Uttarakhand \ Rishikesh : Demonstration of Congress against PM and Home Minister in phone hacking case