News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : चरस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार

पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम इब्राहिमपुर में छापामारी कर चरस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान आरोपी साजिद के कब्जे से एक किलो दो सौ छयानवे ग्राम चरस बरामद हुई है। पथरी थाना अध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को इब्राहिमपुर में अवैध रूप से चरस का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी कर आरोपी साजिद को चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अलग-अलग लोगों से चरस खरीदकर ज्वालापुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, लकसर, रूडक़ी आदि क्षेत्रों में बेचता है। उससे पूछताछ में उसके कुछ साथीयों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। जिनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दीपक कठैत के साथ एसआई विजय शैलानी, आनन्दपाल, प्रीती गुसांई, कांस्टेबल सौदीश, ब्रजमोहन, दीपक, सुखविन्दर, मुकेश, प्रमोद, दिनेश आदि शामिल रहे।

See also  Uttar Pradesh / Bareilly: "girl" became boy to marry friend, changed gender to live with girlfriend, applied for marriage in SDM court