News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : सड़क की हालत सुधारने को सौंपा मांग पत्र 

Arki : घनागुघााट-पिपलुघाट सम्पर्क मार्ग गत कई दिनों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वाया कुन्नी छिब्बर मार्ग की दशा काफी खराब चल रही है। उपरोक्त मार्ग पर दोपहिया और अन्य वाहनों का गुजरना काफी मुश्किल हो चुका है, सड़क की खस्ताहालत को देखते हुए आज पंचायत समिति सदस्य घनागुघाट दीपिका ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अर्की को एक मांग पत्र सौंपा।  
मांग की है कि इस मार्ग की दशा को सुधारने के लिए जेसीबी मशीन भेजी जाए ताकि वाहनों की आवाजाही पुनः सही प्रकार से हो सके। दीपिका ने बताया कि बरसात नजदीक है ऐसे में सडक की हालत को सुधारा जाना काफी आवश्यक है।

See also  Uttarakhand / Dehradun : The wait for the flamboyant IAS Dr Rajesh Kumar to get the responsibility is over, the secretary in charge got important charge of health