News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : पेरोल पर चल रहा आरोपी चोरी के दो वाहनों के साथ गिरफ्तार 

कोतवाली पटेल नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

शिकायतकर्ता गूलशनवर ने थाने पर आकर अपनी मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 12 एएफ 2201 चमनविहार के पास से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में गुलशन ने बताया कि मामा का लडका शहनवाज चमनविहार में एक घर में पेन्ट का काम कर रहा था घर के बाहर उसने अपनी मोटरसाईकिल को खडी कर रखी थी जिसे 20 जून को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान कमला पैलेस तिराहा पर आरोपी नाजिम उर्फ कालीझिरी को चोरी के मोटरसाईकिल यूपी 12 एएफ 2201 स्पैलडर प्रो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक अन्य वाहन एक्टिवा भी चोरी की गई है। जिसे आरोपी के घर से यूए 07 0489 बरामद की गयी। आरोपी के ऊपर पूर्व में भी 13 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पकडऩे वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुन्दन राम थाना पटेलनगर, राजेन्द्र कुमार थाना पटेलनगर, कॉन्स्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, आशीष कुमार, योगेश सिंह मौजूद थे।

See also  Uttarakhand / Haridwar: Married daughter seen roaming with boyfriend, mother beat both of them in the middle of the road