News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Arki : स्व. नीरा चड्ढा की याद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी को वाटर कूलर भेंट

स्व. नीरा चड्ढा की याद में उनकी पुण्य स्मृति पर उनकी माता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी को वाटर कूलर भेंट किया। कुनिहार निवासी तुलसी गुप्ता पत्नी स्वर्गीय  कमलेश्वर गुप्ता ने अपनी सुपुत्री स्वर्गीय नीरा चड्ढा पत्नी स्वर्गीय  अनिल कुमार चड्ढा की पुण्य स्मृति में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की को पानी का कूलर भेंट किया।

स्वर्गीय नीरा चड्ढा के सुपुत्र शाश्वत चड्ढा ने जल संकल्प के साथ कूलर का शुभारंभ किया। एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद ने इस पुनीत कार्य के लिए तुलसी गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर उनके परिजन इसी स्कूल में कार्यरत तुलसी गुप्ता के सुपुत्र प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, मंजूषा गुप्ता, रेखा गुप्ता, दीक्षिता गुप्ता, वैशाली गुप्ता, वैभव गुप्ता, डॉ नरेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, सविता गुप्ता, सूरज गुप्ता, शगुन गुप्ता एवं  विद्यालय परिवार तथा ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रधान व सदस्य तथा स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

See also  Uttarakhand / Haridwar: There is a pile of garbage in front of the school, how will the children study?