News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kotdwar : उत्तराखंड पुलिस और प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया ने किया कार्यशाला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय ड्रग जागरकता दिवस के अवसर पर रोबर्ट कॉलोनी स्थित प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के कार्यालय में कोटद्वार ट्रेफिक पुलिस ने प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के साथ मिल कर संस्था के अध्यक्ष अमित शमूएल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए 30 युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के निरीक्षक शिव कुमार ने उपस्थित युवाओं और बच्चों को नशे से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क पर होने वाले ज्यादातर ऑक्सीडेंट का कारण नशा कर के चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चलाना है जिस कारण मृत्युं भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि नशा एक व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति के शुन्य कर देता है, आज स्नैच, कोकीन , भांग एवं अन्य नशे जिस में बहुत से युवा फंस रहे हैं वे सबसे खतरनाक है। दुनियां में नशे का व्यापार करने वाले लोग करोड़ों कमाते हैं और युवाओ को नशे में धकेल कर उनका जीवन बर्बाद कर देते है अतः हमें नशे एवं नशीली चीजों से दूर रहना है और अपना समय योग एवं मेडिटेशन में लगाना है। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक शिव कुमार, प्रोजेक्ट हेल्प के अध्यक्ष अमित शमूएल, सचिव डेज़ी शमूएल, जीपसा कोटनाला, कॉन्स्टेबल सतपाल शर्मा,कॉन्स्टेबल अहसान , कॉन्स्टेबल रमेश कुमार , शालिनी सिंह मौजूद रहे। संचालन डेज़ी शमूएल ने किया।

See also  Uttar Pradesh / Meerut : The dean of the Agricultural University was shot by miscreants