News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : युवा कांग्रेस की महानगर कार्यकारिणी घोषित

पार्टी की रीढ़ है युवा कांग्रेस: सतपाल ब्रह्मचारी

युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी एवं जिला प्रभारी सुमित खन्ना ने नवगठित कार्यकारणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में ओम चौधरी, दिव्यांश अग्रवाल, मलिक नोमान अंसारी, अनिल ठाकुर,नवाज अब्बासी उपाध्यक्ष, शुभम भारद्वाज, माधव बेदी, सचिन कश्यव, नितिन शर्मा, कन्हैया चंचल, धनीराम शर्मा, अमित राय महासचिव, महानगर सचिव पद पर मनीष सिंह, अमन भाटी, हिमांशु ठाकुर को सचिव मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवा कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी मजबूत होगी। पार्टी के समर्पित सभी कार्यकर्ताओं पूरा सम्मान दिया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। उनके प्रयासों से शहर के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार की आस लगाए बैठे युवा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। जिला प्रभारी सुमित खन्ना महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों से परेशान जनता 2022 में भाजपा को सबक सिखएगी। महानगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए नोमान अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर अनिल चौधरी, नितिन यादव यदुवंशी, तरुण व्यास, दीपक पांडे, अमरदीप रोशन, नीरव साहू, नितिन तेश्वर, एकलव्य गोस्वामी, सनी मल्होत्रा, सतेंद्र बिष्ट, सचिन जॉन, पार्षद महावीर वशिष्ठ, ऋषभ वशिष्ठ, अमन शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, चंद्रशेखर चौधरी, याज्ञिक वर्मा, करण सिंह राणा, प्रशांत शर्मा, शिवम गिरी, शिवम जोशी, अमनप्रीत सिंह, लकी महाजन, कैश खुराना, सुमित त्यागी, हिमांशु बहुगुणा, संजीव सहगल, अमित चंचल, पुनीत आहूजा, रिंकू महेंद्रु आदि उपस्थित रहे।

See also  Rajasthan / Alwar: Due to the greed of government job, the son planned the death of his father, had the elder son not been there, the teacher would have been murdered