News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttareakhand / Almora : मनरेगा कर्मचारी की सेवा बहाली के  समर्थन में क्रमिक अनशन का ऐलान 

मनरेगा कर्मचारी नारायण सिंह रावत का सेवा बहाली को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने ग्राम्य विकास विभाग पर नारायण की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा मनरेगा कर्मी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा। पहले दिन मानवाधिकारी सुरक्षा संघ के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी अनशन पर बैठेंगे। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन को महत्व नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने विचार रखे। वक्ताओं ने बीडीओ और सीडीओ स्तर पर मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच की मांग की। कहा इसकी शिकायत करने पर कोई जांच नहीं हुई है, जबकि फर्जी शिकायत पर मनरेगा कर्मचारी को सेवा मुक्त कर उसके रोजी-रोटी से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी, जिपस प्रतिनिधि जगदीश रौतेला, ग्राम प्रधान प्रेमलता तिवारी, विमला देवी, मीनाक्षी, सतीश उपाध्याय, महेंद्र सिंह नेगी, खीमपुरी, पंकज तिवारी, कृष्ण कुमार, प्रकाश सिंह अधिकारी, निशा आर्या, दिनेश कुमार, मनोज रावत, जगत सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार, दीपक नेगी, तारा बिष्ट, कमल किशोर, नीरज किरौला, महेश आर्या, देवसिंह रावत आदि रहे।

See also  Uttar Pradesh / Prayagraj : After 11 months of death, the husband slapped, the wife screamed by saying ghost, then what happened will be surprised