News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Almora : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को ऑर्सेनिक एल्बम-30 दी 

होम्योपैथी विभाग की विभाग की ओर से श्री राम विद्या मंदिर डोटियाल गांव में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 300 छात्रों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ऑर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया गया। कोविड-19 के जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजन किया गया था।

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल गणनाथ के चिकित्साधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ने कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव में होम्योपैथी उपचार की जानकारी दी। वहीं बताया कि होम्योपैथिक दवा ऑर्सेनिक एल्बम-30 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र पंत ने अध्यक्षता करते हुए कोविड-19 में जन जागरूकता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और विभाग की पहल की सरहना की। इस मौके पर हीरा सिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह गुसाई, विजय कनवाल, भगवती गुसाईं, तनुजा बिष्ट एवं उमेद सिंह रहे।

See also  Madhya Pradesh / Chhatarpur : The fever of love rose on the mother of 7 children, leaving husband and children and absconding with the lover