News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता :  बिष्ट

भाजपा  कपकोट व शिखर मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की उपलब्धि को कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचाएं। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी अभी से कमर कस लें। कपकोट में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि जबसे उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में काबिज हुई, तबसे गांव-गांव सडक़, बिजली और पानी पहुंच गया है। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिला पंचायत अधयक्ष बसंती देव ने कहा कि जिले के विकास में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व दर्जा मंत्री शेर सिंह गडिय़ा ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ होती है। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, सुरेश गडिय़ा, प्रकाश जोशी, प्रभा गडिय़ा, हरीश कोरंगा, बलबीर सिंह, हरीश मेहरा, गणेश सुरकाली आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Chamoli: Secretary drinking water Shailesh Bagoli inspected the Sareghvad drinking water scheme and Bhainswadasain drinking water scheme of development block Gairsain