News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : जुड्डो में धरने पर बैठे ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा

रेशम विभाग की जमीन पर किया जाए बांध प्रभावितों का विस्थापन

जुड्डो बांध निर्माण स्थल पर करीब एक माह से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का कोई अफसर और जन प्रतिनिधि उनकी बात सुनने नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर अंबाड़ी और जीवनगढ़ में रेशम विभाग की जमीन विस्थापन के लिए आवंटित कर दी गई थी। लेकिन बाद में सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया। उसके बाद से ही विस्थापन के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि बांध प्रभावित लोहारी के ग्रामीणों को रेशम विभाग की जमीन पर ही विस्थापन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बांध प्रभावित गांवों के युवाओं को परियोजना के तहत रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए, जिससे भूमिहीन हो चुके ग्रामीणों को आजीविका का साधन मुहैया हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को लखवाड़-व्यासी परियोजना के डाकपत्थर स्थित कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो आंदोलन को सडक़ों पर शुरू कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में नरेश चौहान, राजेंद्र चौहान, प्रकाश वर्मा, शूरवीर सिंह, अमन, सरिता वर्मा, कल्लू वर्मा, जीवन सिंह तोमर, पूरण वर्मा, भरत सिंह, भोटी देवी, नत्थो देवी, विमला देवी, पूनम, बालो देवी, बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।

See also  Uttar Pradesh / Mathura: The act of the bride got married for 60 thousand, made an excuse to go to her maternal home, ran away with the treasure worth lakhs!