News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Sahaspur : ग्राम पंचायत सहसपुर जट्ट में 167 बीघा सरकारी भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

एन्टी भूमाफिया अभियान के अन्तर्गत तहसील नकुड के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानी माजरा, ग्राम पंचायत सहसपुर जट्ट में 167 बीघा भूमि से अवैध कब्जाधारियों से कब्जा हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया ।

ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नकुड़ श्री हिमांशु नागपाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस भूमि पर दबंगों के द्वारा काफी लम्बे समय से बल का प्रयोग कर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने पर आज  राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उनकी उपस्थिति में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि के मुख्य भाग पर मानसून से पहले वृक्षारोपण कराया जायेगा ताकि यमुना नदी की भूमि की सुरक्षा रहे। अन्य भाग पर भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव किया जायेगा। भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध भू-माफिया अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

See also  Bihar / Supaul: Sister-in-law went mad in love with brother-in-law! 4 month old girl ran away after throwing her in the bushes, villagers identified her