News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haldwani : आगामी विस चुनाव में महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी होगी : ऋतु खंडूड़ी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी होगी। विधानसभा चुनावों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने के प्रयास किए जाएंगे। भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में बुधवार को पहुंचीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष खंडूड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए महिलाओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में पार्टी संगठन का प्रयास रहेगा कि चुनाव प्रचार को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने में महिला मोर्चा अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा। कहा कि विधानसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने का मुद्दा भाजपा के रामनगर में हुए चिंतन शिविर में भी उठा था। मोर्चा का भी प्रयास रहेगा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट मिले। प्रदेशभर में सक्रिय महिला पदाधिकारियों को दूसरे क्षेत्रों में भी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

See also  Uttarakhand: The director of a famous school got married in a temple while he was still with his first wife, it was revealed and then…