News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत किया

प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी भाजपा: सुमित लखेड़ा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कनखल मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार करें। कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा एवं अनिल पुरी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भार बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। इस दौरान मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाह, कुंज भसीन, निकुन्ज शर्मा, सोनू लाला, तरुण अग्रवाल, अविनाश शास्त्री, संदीप शर्मा, नरेंद्र कुमार, आकाश यादव, राम कश्यप, कपिल बालियान, अनिल ठाकुर, अनूप जोशी, मनीष शर्मा, विशाल यादव, मेनपाल, दीपक उपाध्याय, हर्षवद्र्धन, ऋषभ गोयल, विजय सिंह कनवाल, अरुण, शिवम शास्त्री, केशव, पुलकित धवन, साहिल शर्मा, अश्विन वर्मा, दीपक कश्यप, जयदेव, अनुभव यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Bareilly: Everyone is telling shameful! Brother absconded by biting brother's nose with teeth, there was a cry