News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Chamoli : 12 सूत्रीय मांगों को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गैरसैंण विकासखंड के रोहिड़ा एवं मेहलचौंरी न्याय पंचायत से संबद्ध प्रधानों ने आज ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक धरना, तालाबंदी तथा बीडीओ के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पान सिंह नेगी, प्रदेश सचिव गोर्वधन प्रसाद, मुकेश कंडारी, मंजू पटवाल, कमला नेगी, रेखा नेगी, हेमा बिष्ट, चंदन सिंह, धर्म सिंह, शिशुपाल, ध्यान सिंह, विक्रम सिंह, इंद्रा फनियाल, दिनेश नेगी आदि प्रधान मौजूद रहे। प्रधान मुकेश कंडारी ने बताया कि शुक्रवार को गैरसैंण न्याय पंचायत के प्रधान विख में धरना प्रर्दशन व सांकेतिक तालाबंदी करेंगे।

See also  Rajasthan / Pali: At first we had taken a vow to live and die, after marriage, the wife turned lover tortured her husband and killed him