News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haldwani :  मालिकाना हक दिए जाने की मांगा को कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को पदयात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को जमीनों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए जागरूक किया। कहा कि मालिकाना हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को वनभूमि में मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए जागरूक किया। बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए अधिसूचना जारी कर यहां की जनता के मालिकाना छीन उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी ने कहा कि जहां सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट नहीं है। वहीं विकास के नाम पर झूठी घोषणाएं की जा रही हैं। पदयात्रा में पूर्व प्रधान महेशानंद व मुकुल बल्यूटिया, जीवन चंद तिवारी, राहुल आर्या, भुवन तिवारी, नितिन बल्यूटिया, देवेन्द्र टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, वरुण कीर्ति, प्रताप सिंह बिष्ट, गौरव बल्यूटिया, विनोद बॉबी, अमित पन्त, अशोक आर्य, जगदीश घनश्याम, अर्जुन दास, प्रदीप बिष्ट, गोपाल राम, जगदीश भारती, अर्जुन दास, पंकज कुमार आर्या, पूरन मेहरा, अजय आर्या, तारा सिलकोटी, भोपाल राम, हरीश बल्यूटिया, भाष्कर बल्यूटिया, मानव तिवारी, आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Kaushambi: Preparations were on to take seven rounds in the wedding pavilion, then the police took away the groom… the bride was shocked