News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Almora : राज्य आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा करेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित जोशी जी के नेतृत्व में आज अल्मोड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चौहानपाटा में राज्य आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा करने में असफल रही भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी जी ने कहा कि अगर सरकार मैं थोड़ी सी नैतिकता होती तो विधानसभा में विधायक लाकर इस पर एक कानून बनाती एवं आंदोलनकारियों की इस समस्या का निवारण करती । लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया बल्कि विभागों को इन आंदोलनकारियों को हटाने का फरमान जारी कर दिया इस प्रकरण में प्रदेश के लगभग 600 आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा आप को दिया हुआ आरक्षण समाप्त कर दिया गया है अतः अब आप लोग अपनी सेवाएं सरकार को नहीं दे सकते जबकि 12 से ज्यादा वर्षों से यह लोग कई सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी जी ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी हर उत्तराखंडी के हितों की और सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य आंदोलनकारियों के हक के लिए आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है ।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ,जिला महामंत्री जगमोहन फर्तियाल , प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह , प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ पांडे, अखिलेश टम्टा, नवीन चंद्र आर्य, दिनेश कुमार, एन एल शाह, सोहित भट्ट , दानिश कुरेशी, योगेंद्र अधिकारी , अरुण तिवारी , संदीप नयाल, अमान खान आदि मौजूद थे

See also  Uttarakhand / Mussoorie: A huge fire broke out in a shop located on Mall Road, causing panic in the market