News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : गंगासभा ने एसएसपी से की मुलाकात 

श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने हरकी पैड़ी पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी या अन्य गंगा घाट पर मौजमस्ती, नशा कर तीर्थ की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुलाकात करने वालों में स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणी, समाज कल्याण मंत्री नितिन गौतम, सचिव आशीष मारवाड़ी, विकास प्रधान आदि शामिल रहे।

See also  Bihar / Munger: MLA accused of bullying in hospital! Doctor said- I am scared, video of heated argument goes viral