News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Rudrapur : जिलाध्यक्ष के भोजपुरी भाषा संबोधन ने ग्राम वासियों को पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

⏺️पचलड़ी बांध पर जिलाध्यक्ष ने लगाया पीपल का पौधा
⏺️मानव को वृक्ष देते हैं जीवनदायिनी ऑक्सीजन

Devariya : रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पचलडी के बांध पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुरुआत किया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम को भोजपुरी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में भविष्य की ऑक्सीजन की चिंताओं को देखते हुए पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। सरकार जनहित के कार्यक्रम तेजी से लागू कर रही है। जिसमें वृक्षारोपण भी है। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीमारी से बचने के लिए वृक्ष का होना बहुत ही आवश्यक है। कहा भी गया है एक वृक्ष 10 पुत्र समान हैं। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह के भोजपुरी भाषा संबोधन में उपस्थित महिला समूह को काफी भाया और उनकी बातों पर अपनी सहमति जताई ।इस अवसर पर अमेरिका से आई नन्ही मेहमान कुमारी ऋषिमा सिंह ने भी पीपल का वृक्ष लगाया। खंड विकास अधिकारी कुमार कार्तिकेय मिश्रा ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर लगभग 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसको अभियान रूप में करते हुए पूर्ण किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम संतोष शुक्ला पूर्व प्रमुख उषा पासवान, राम सुधारे पासवान, दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती कमला देवी, प्रधान अनिरुद्ध चौधरी,प्रधान श्री कृष्ण यादव, प्रधान मनोज कुमार सिंह ,हरे कृष्ण द्विवेदी दिवाकर निषाद ,एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर, एडीओ एसबीआई सुरेश कुमार ,एपीओ विजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, अमन पांडेय, अंकुर सिंह, जनार्दन राव, अखिलेश सिंह आदि ने पौधरोपण किया।

See also  Himachal Pradesh / Shimla : Fire broke out in the home stay above the house in Narkanda, 66-year-old owner burnt alive, died