News Cubic Studio

Truth and Reality

पत्रकार उत्पीड़न पर प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन जैसा कि नाम ही से प्रतीत होता है यह यूनियन पूरे भारतवर्ष के पत्रकारों के अधिकार और उन पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न शोषण आदि के विरुद्ध भारतीय संविधान के अनुसार छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने का एक प्लेटफार्म हे जिसको माननीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी ने खड़ा किया है श्री अजीत कुमार जी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ एक निडर, निर्भय और सक्षम पत्रकार भी हैं ने त्याग मित्र समाचार पत्र के मुख्य संपादक तस्लीम चौधरी पर झूठा बलात्कार का मुकदमा लगाने पर अपने संवैधानिक अधिकार का सदउपयोग करते हुए प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन में प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी राष्ट्रीय महासचिव श्री युसूफ अली, राष्ट्रीय सचिव सत्यबीर सिंह , सचिव वेद प्रकाश, सहसचिव राहुल कुमार , कोषाध्यक्ष जय प्रसाद , अनिल कुमार , संजय सिंह , मनोज शर्मा , शमशाद अली मसूदी , अकाश शर्मा ,किशन कुमार ,मोहम्मद उमर अंसारी , रोहित कुमार ,नसीम , रशीद , रहमान , विश्वनाथ त्यागी , मोहम्मद अमान , आफरीन अली , अरुण कुमार , आदि पत्रकारों के अलावा प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों के अलावा पीड़ित पत्रकार तस्लीम चौधरी के पिता असलम चौधरी भी उपस्थित रहे पहले धरना प्रदर्शन नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन पर होना तय किया गया था जिसकी प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के पास सवेंधानिक स्वीकृत भी थी लेकिन बाद में करोना बीमारी के बढ़ते प्रभाव के कारण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी ने अपनी नैतिकता का परिचय देते हुए और साथ ही सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए कम से कम पदाधिकारियों के साथ संबंधित थाना चाणक्यपुरी पर ही धरना प्रदर्शन किया वहीं थानाध्यक्ष चाणक्यपुरी ने भी अपने अच्छे आचरण और नैतिकता का परिचय देते हुए प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के चार पदाधिकारियों जिनमें से एक राष्ट्रीय महासचिव श्री युसूफ अली , संजय सिंह , आकाश शर्मा , किशन कुमार ,थे को साथ लिया और उत्तर भवन में प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन का ज्ञापन पत्र दिलाया और इस प्रकार प्रेस रिपर्टर्स यूनियन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसकी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी ने थानाध्यक्ष चाणक्यपुरी पुलिस और प्रेस रिपोर्टर्स यूनियन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों की खूब सराहना व प्रशंसा की।

See also  Will SIR be cancelled in Bihar? SC said- If this turns out to be true then a ban will be imposed till September