News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kanpur : हैलट अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भारी भीड़,सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार  पब्लिड एड्रेस सिस्टम से लोगों को चेताया गया

हैलट अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को एक बार फिर भारी भीड़ जुट गई। ओपीडी परचा काउंटर पर लम्बी लाइन लगी रही। गर्मी में लोग बेहाल रहे। डॉक्टर भी परेशान रहे, क्योंकि तय कोटे से अधिक परचे बन रहे हैं।
सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन और स्किन रोग ओपीडी में रही। मेडिसिन में सबसे अधिक मरीज गैस्ट्राइटिस और सांस के देखे गए। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से लोगों को डिहाड्रेशन की शिकायत हो रही है। इससे लोग बुखार, कमजोरी और थकान की शिकायत कर रहे हैं। उधर स्किन रोगों की ओपीडी में एलर्जी के मरीज अधिक देखे गए।
मेडिसिन विभाग के प्रो.जेएस कुशवाहा का कहना है कि लोगों ने खानपान में लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। इससे जुड़ी बीमारियां घेर रही हैं। साथ ही धूप और गर्मी की वजह से भी दिक्कत बढ़ी है। इस बीच पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच काउंटर पर भी भीड़ से दुश्वारी रही। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोग अलर्ट नहीं रहे। कई मरीज तो बगैर मास्क के भी अस्पताल आ गए थे। प्रमुख अधीक्षक प्रो.रिचा गिरि का कहना है कि सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर लोगों को इमरजेंसी में लगे पब्लिड एड्रेस सिस्टम से चेताया जा रहा है।
See also  Madhya Pradesh / Chhindwara: Husband gets angry after wife votes for BJP, says Talaq, Talaq, Talaq!