News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : आलोक अग्रवाल उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मंडल अध्यक्ष मनोनीत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सहारनपुर मंडल से आलोक अग्रवाल को उनके द्वारा व्यापारी हित की भावनाओं को देखते हुए उन्हें सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री बनवारी लाल कंछल द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद व्यापारियों में हर्ष की लहर है प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री सरदार जसवंत बत्रा ने सयुंक्त रूप से श्री अग्रवाल से अपेक्षा की है कि वह सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों सहारनपुर, शामली और मुज़फ्फरनगर में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगें।

आलोक अग्रवाल की नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सहारनपुर श्री सुभाष सिंघल, प्रदेश के संगठन मंत्री श्री ईश्वर गोयल, श्री नवीन मक्कड़, नगर सहारनपुर अध्यक्ष रोहित घई, गंगोह से व्यापारी नेता दीपांश कुमार और अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मंडल अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने की दिशा में तीनो जनपद में व्यापारी हितों के लिए सभी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे।

See also  Uttar Pradesh / Aligarh: Seeing the fight between mother and grandmother, the innocent girl's eyes filled with tears! Did the fight start on the girl only?