News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : उ.प्रदेशीय यादव महासभा की आवश्यक बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी गागलहेडी में सम्पन्न हुई जिसमें निर्णय हुआ कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन इसी माह पूर्ण कराने पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ-साथ महासभा का विलय किसी अन्य सभा या संगठन में न किया जाये तथा श्रीकृष्ण भवन निर्माण हेतु धन एकत्र करने तथा यादव सभा की बैठक पतिमाह करने का सुझाव मान्य किया गया। कोरोना काल मे यादव समाज के जिन व्यक्तियों का निधन हुआ है, उनकी आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
बैठक में राजवीर यादव, धर्मपाल सिंह यादव, भोपाल सिंह, सुभाष एडवोकेट, अमरेश, अच्छन, रामाशीष यादव, नरेन्द्र यादव, जगपाल सिंह, अरविंद यादव, सुरेन्द्र यादव, विपुल यादव, धर्मवीर, ललित यादव, वीरेन्द्र यादव, नवाब सिंह यादव, उरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मा. धर्मपाल सिंह यादव ने किया।

See also  Uttarakhand / Udhamsinghnagar : People's life became miserable due to the cloud of dust