News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kanpur : सूफी इस्लामिक बोर्ड के प्रवक्ता को पाकिस्तान से मिली धमकी

धर्मांतरण और मौलाना उमर गौतम के कनेक्शन का किया था खुलासा
शहर में सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफी कौसर हसन मजीदी को पाकिस्तान से हत्या की धमकियां मिल रही हैं। कौसर ने मोबाइल नंबर और कॉल रिकॉर्डिंग के साथ सोमवार दोपहर को डीसीपी साउथ से मिलकर इसकी शिकायत की है। डीसीपी साउथ ने जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। सूफी ने धर्मांतरण में फंडिंग और संस्थाओं के कनेक्शन का खुलासा किया था।
सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफी कौसर हसन मजीदी ने बताया कि पाकिस्तान की संस्था दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोग पाकिस्तान से उन्हें धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि दावत-ए- इस्लामी से जुडा एक यूट्यूब चैनल पर लोगों को सार्वजनिक रूप से धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पकड़ा गया धर्मांतरण का रैकेट भी इसी संस्था से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार हुए उमर गौतम का भी दावत ए इस्लामी से संबंध होने का दावा किया है। धर्मांतरण का कच्चा चिट्‌ठा सामने लाने के बाद से उनको धमकी मिल रही है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
See also  Uttarakhand / Dehradun : 117 candidates face to face in election riots in 10 assembly seats of the district