News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : कृष्ण कृपा धाम में मनाया गया भगवान कृपा बिहारी का तृतीय प्रकोटत्सव

भीमगोड़ा क्षेत्र की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा धाम में भगवान कृपा बिहारी का तृतीय प्रकोटत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान कृपा बिहारी के तृतीय प्रकोटत्सव में भजन कीर्तन नृत्य करके बड़ी धूमधाम से उत्सव मनाकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान कृपा बिहारी के प्रकोटत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता व श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर सदगुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जीयो गीता के संग सीखो जीने का ढंग। बिना कृष्ण कृपा के जीवन में सदमार्ग प्राप्त नहीं हो सकता। उन्होंनेे श्रद्धालु भक्तों से कहा कि जब भगवान कृपा बिहारी की कृपा मनुष्य के ऊपर बरसती है तो जीवन के सभी संताप दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय बन जाता हैं। हमें अपने जीवन में किसी भी जीवात्मा को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। आत्मा का मिलन परमात्मा से होता है। जब हम किसी जीवात्मा को कष्ट पहुंचाते हैं तो भगवान को कष्ट होता है। संतों का जीवन मनुष्य के कल्याण केेे लिए होता है। मनुष्य को सत मार्ग पर चलाना होता है। हमे गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर लोगों की समर्पण भाव सेे सेवा करनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक नेे कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। कृृष्ण कृपा धाम में भगवान कृपा बिहारी का प्रकोटत्सव मनाया जाना बहुत खुशी और प्रशंसा का अवसर है। इस अवसर पर स्वामी शक्ति महारााज, राजेंद्र चोपड़ा, अश्वनी गोयल, सागर गुप्ता, पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान, आशीष सिंघल, चांद गिरी सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए।

See also  Uttar Pradesh / Ayodhya : After the post-mortem, the relatives protesting by keeping the dead bodyYouth shot dead, relatives demonstrated by keeping dead body