News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Mohanlalganj : चोरी की घटनाओं ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद

ग्रामीण इलाके में इन दिनों चोरों ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि ग्रामीणों की नींद उड़ा कर रख दी है। पिछले कई दिनों से चोरों का गिरोह गांव के इलाकों में सक्रिय है पुलिस का दावा है कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है बावजूद इसके चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।मोहनलालगंज कमिश्नरेट कोतवाली थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम स्थित बल सिंह खेड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया पीड़ित महेश प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात हमेशा की तरह भोजन करके सभी लोग सोने के लिए आपने अपने कमरे में चले गए सुबह 4:30 बजे के लगभग गाय को चारा देने के लिए उठा तो देखा कि घर के अंदर दरवाजे का ताला खुला पड़ा हुआ है ।कमरे में देखा तो अलमारी का भी सारा सामान अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा हुआ था ।जिसमें रखा 28 हजार रुपए एक सोने की चेन अंगूठी कपड़ों से भरा बक्सा गायब था। वक्त मामले की सूचना तत्काल 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घर से कुछ दूरी पर बक्सा बरामद किया गया और बाकी का सामान गायब था ।सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में जो चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं  यह किसी बड़े गिरोह का काम है जो  लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों  को अपना निशाना बना रहे है बताते हैं कि उसी रात को बीएसएफ कैंप से सटे जैती खेड़ा गांव में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया लेकिन गनीमत रही की ज्यादा नुकसान नहीं हुआ |

See also  Uttar Pradesh / Moradabad: Now electricity department will not raid after sunset, people taking readings from homes will wear ID card