News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू

चिनहट उत्तरधौना स्थित साईं रेजीडेंसी में चार दिवासीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को कलश यात्रा से प्रारम्भ हुआ। पीली साड़ी में श्रद्धालु महिलाएं सतरीख बाराबंकी स्थित शैलानी माता मंदिर पहुंची, जहां पुरोहितों ने मंत्रोचार से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य यजमान रामजीत सिंह सपत्नीक इस पूजन में शामिल हुए। यजमान के हाथों से कलश में जल भरा गया। शैलानी माता का दर्शन करने के बाद कलश यात्रा मंदिर से शुरू हुई। किसान पथ पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विधि-विधान पूर्वक यह यात्रा साईं रेजीडेंसी के द्वार पहुंची। जयघोष करती व मंगल गीत गाती महिलाएं कालोनी स्थित नवनिर्मित मंदिर पहुंची। यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद कलश यात्रा सम्पन्न हुई। साईं रेजीडेंसी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ह्यबब्लूह्य ने बताया कि 14 जुलाई का रथ यात्रा का आयोजन है। 15 जुलाई को गणेशजी, हनुमानजी, दुर्गा माता, स्फटिक की शिवलिंग व साईं बाबा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

See also  Uttarakhand / Dehradun : Sanjay Kannojia alias Kaddu Bhai violated the code of conduct, notice issued