News Cubic Studio

Truth and Reality

हिमाचल में भारी बारिश, उफान पर नदी नालेः कुल्लू में सरवरी

नदी में जलस्तर बढ़ने से झुग्गी बस्ती पर मंडराया खतरा, खाली करने में जुटे लोगशिमला।  हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है, जिस कारण नदी नाले उफान पर हैं। नदियों, खड्डों में जलस्तर बढ़ने से कई जगह बाढ़ का माहौल बन गया है। जिला कुल्लू में भी रविवार रात से बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू में सरवरी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, क्योंकि नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है। इससे सरवरी के किनारे बसी झुग्गी बस्ती को खतरा पैदा हो गया है। नदी का पानी झुग्गी बस्ती के बीच में बह रहा है ।झुग्गी झोपड़ियों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने अपनी झुग्गियां खाली करनी शुरू कर दी हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आदेश जारी करते हुए जिलावासियों से अपील की है कि नदी के तटों पर जाने से परहेज करें। आदेश न मानने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।लिहाजा उन्होंने इस संदर्भ में प्रशासन और पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि नदी नालों की तरफ जाने वालों पर नजर बनाए रखें और जो आदेशों की अवहेलना करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। गौरतलब है कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

See also  Uttarakhand: It is the good fortune of Dev Bhoomi residents to get the first opportunity to visit Ram Janmabhoomi temple after Pran Pratistha – Mahendra Bhatt