News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : हरिपुरकलां में खतौनी पर लगी रोक को हटेगी: विस अध्यक्ष

हरिपुरकलां में कंप्यूटरीकृत खतौनी जारी करने पर रोक होने से क्षेत्रवासी परेशानी हैं। समस्या से निजात के लिए क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष गुहार लगाई। विस अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को खतौनी पर लगी रोक हटाने के निर्देश दिए। बुधवार को ग्राम पंचायत हरिपुरकलां के क्षेत्रवासी बैराज स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा ने कहा कि हरिपुरकलां में कंप्यूटरीकृत खतौनी पर रोक लगाई गई है। इस कारण किसी भी प्रकार की खतौनी कृषकों व ग्रामीणों को उपलब्ध ना होने से आवासीय लोन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विस अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को फोन पर हरिपुरकलां के ग्रामवासियों को कंप्यूटरीकृत खतौनी जारी करने पर लगाई गई रोक शीघ्र हटावाने और वर्ष 2016 से पूर्व की खतौनी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, शिवानी भट्ट, राजपाल सिंह नेगी, डबल सिंह पवार, सत्य प्रकाश, विनोद भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

See also  Chhattisgarh / Durg : You would not have seen such a thief who steals and distributes it among the poor, gives funny answers to the SP