News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : खारसी मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर जिपं अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

चकराता खारसी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है। बुधवार सुबह ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान से मिला। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से खारसी मार्ग के डामरीकरण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद मार्ग की कटिंग भी की गई। लेकिन मार्ग का डामरीकरण न होने से ग्रामीण आज भी कच्चे और बदहाल मार्ग पर सफर करने को मजबूर हैं। बताया कि इस सम्बंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी है। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने में जुटी हुई है। जल्द मार्ग का निर्माण कराकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मीरा जोशी, किशनदत्त जोशी, शूरवीर सिंह, विजय सिंह, विक्की चौहान, भीमदत्त शर्मा, राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

See also  Maharashtra / Mumbai: Troubled by art teacher, 13-year-old student commits suicide, makes serious allegations in suicide note