News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : वन बूथ 20 यूथ कार्यक्रम के तहत भाजयुमो के कुनबे को किया जाएगा मजबूत : विषय ठाकुर

स्मार्ट फोन के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान, भाजयुमो पदाधिकारी कस लें कमर

Baddi : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी ठाकुर विषय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अमित ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में वन बूथ 20 यूथ के तहत प्रदेश की युवा पीढ़ी को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश है, पूर्व में प्रदेश भाजयुमो ने भी वन बूथ 20 यूथ के अभियान के तहत युवाओं को जोड़ा था। परंतु इस बार इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को स्मार्टफोन के माध्यम से जोड़ा जाएगा और पहले की तरह युवा वर्ग को देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रही बेहतरीन नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा।

 उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार यानी केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर युवा वर्ग के हित में कार्य कर रही है। देश और प्रदेश को विकास की तरफ तेजी से बढ़ा रही है और प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार युवाओं को औद्योगिक विकास की ओर प्रेरित कर रही है। योजना अंतर्गत सुक्ष्म एवं लघु उद्योग युवा और व्यावसायी वर्ग लाभ उठा रहे हैं। ठाकुर विषय सिंह ने कहा कि जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रभावी कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य में अब तक 4,600 से अधिक मकानों का निर्माण किया जा चुका है। विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 10,000 नए आवास बनाने का लक्ष्य तय किया है।
ठाकुर विषय सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ बनकर काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा। आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजयुमो द्वारा 1 बूथ 20 यूथ कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में चलाकर युवा शक्ति को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने भाजयुमो के मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से आहवान किया है कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कमर कस लें। इस मौके पर ठाकुर विषय सिंह के साथ भाजुयमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

See also  Uttar Pradesh / Bahraich: The father pulled the daughter from the mouth of death, gave her hand in the jaws of the leopard