News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : कल्याणकारी योजना लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी शिखर मंडल की बैठक विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि काम के बलबूते भाजपा 2022 में दोबारा सत्ता में आएगी। पूर्व दर्जा धारी मंत्री शेर सिंह गडिय़ा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़े संगठन वाली पार्टी है। इसका लाभ भी चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली ने की। इस मौके पर मंडल प्रभारी योगेश हरडिय़ा, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढिय़ा, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, सुरेश कांडपाल, मथुरा प्रसाद, गीता ऐठानी आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Luxor: The car was not found in dowry, the in-laws threw the married woman out of the house holding her hand, the husband gave her triple talaq!