News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : हरकी पैड़ी पर हुडदंग कर रहे आठ पकड़े

हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह व हरकी चौकी प्रभारी अरविन्द रतूड़ी के नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग कर रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा गंगा घाटों पर ’गंदगी कर रहे 12 लोगों के खिलाफ के पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गयी। हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करते गिरफ्तार लोगों में विक्रम निवासी हिसार हरियाणा, राजू निवासी पुरानी दिल्ली, प्रवीण कुमार निवासी द्वारका दिल्ली, सतीश शर्मा निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, अमित शर्मा निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हीरालाल निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश, सोनू निवासी पानीपत हरियाणा, मंजू निवासी हर्ष विहार दिल्ली शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

See also  Uttarakhand / Nainital: Demonstration of villagers for the dilapidated road of Ghorakhal Golju temple, expressing anger by standing on one leg