News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Satlayi : सतलाई -पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा- अनिरूद्ध सिंह

विधायक अनिरूद्ध सिंह ने वीरवार को कसुपंटी विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतलाई में दो लाख से हल्के वाहन के लिए निर्मित धार कैंची -रीह सड़क का लोकापर्ण किया । इसके उपरांत सतलाई में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सतलाई से पीरन वाया कैल सड़क  को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा जिसके लिए शीघ्र ही सर्वे करवाया जाएगा । कहा कि सतलाई और पीरन के लोगों को एक दूसरे की  पंचायत में आने के लिए  वाया पजौली घाटी जाना पड़ता है । इस सड़क के बनने से दोनों पंचायत की करीब पांच हजार आबादी को लाभ मिलेगा । उन्होने खनेटी मंदिर धार  मंे सरांय बनाने के लिए 15 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया । उन्होने मंदिर समिति से सरांय का प्राक्कलन तैयार करके शीघ्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया । विधायक ने चेवली से क्यार तक हल्के वाहन की सड़क बनाने के लिए एक लाख और  करियाला पार्टी धार को ड्रेस खरीदने के लिए 25 हजार देने की घोषणा की । अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए पुनः लोगों का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होने कसुंपटी के विकास का अवरूद्ध नहीं होने दिए ।

कसुंपटी कांग्रेस मंडलाध्यक्ष रामकृष्ण और पूर्व मंडलाध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे । अतर सिंह ठाकुर ने सतलाई-पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने के लिए आभार व्यक्त किया । सतलाई पंचायत के पूर्व प्रधान सेवक राम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पंचायत के विकास के लिए उदारता से  धनराशि  स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया ।

See also  Rajasthan / Jaipur : Jeep fell into the canal, five members of the same family were swept away

इससे पहले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मीनट का मौन रखा। इस मौके पर सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह, दरभोग पंचायत के अशोक ठाकुर और महेन्द्र ठाकुर भी मौजूद रहे ।