News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट को भेंट किया मोक्ष धाम वाहन

रमीत सिंह फौजी ने अपनी नेक कमाई से उपलब्ध करवाया वाहन

Baddi : समाजसेवी रमीत सिंह फौजी ने श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट को मोक्ष धाम वाहन भेंट किया। आर्मी से सेवानिवृत रमीत सिंह गांव निचली संडोली के निवासी हैं और 16 वर्ष तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी देते हुए श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि समाजसेवी रमीत सिंह फौजी ने संस्था को मोक्ष धाम वाहन उपलब्ध करवाया है। इस वाहन के माध्यम से मृतकों को श्मशानघाट तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं आपातस्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी इस वाहन का प्रयोग किया जाएगा।

कई बार अस्पतालों में ऐंबूलेंस उपलब्ध नहीं होती ऐसे में लोग एंबूलेंस के लिए ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवी रमीत सिंह फौजी का आभार प्रकट किया और कहा कि वह हमेशा समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेेते हैं। गरीबों की मदद करना, गरीब लड़कियों की शादी में योगदान जैसे समाजिक कार्यों में रमीत सिंह फौजी की विशेष रूचि है।
See also  Uttar Pradesh / Hathras: One is theft of electricity, on top of that there is theft of electricity. Investigation team assaulted, case filed