News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : यूकेडी ने किया सरकार की सद्बुद्धि को बुद्धि शुद्धि यज्ञ

उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस के जवानों का ग्रेड पे 4600 किये जाने की मांग को लेकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। उत्तराखंड क्रांति डाल ने आज पार्टी कार्यालय में ग्रेड पे की मांग को लंबे समय से टालती आ रही भाजपा सरकार का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। सरकार और अफसरों की सदद्बुद्धि को लेकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हवन में अपनी आहुति डाली। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि 23 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 4600 किए जाने का फैसला नहीं किया जाता तो 25 तारीख को पुलिस के परिजनों के आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल भी अपना समर्थन देगा और इस आंदोलन को जन आंदोलन में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह स्थिति शुद्धि यज्ञ सभी मंत्रियों और अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि को लेकर था।उत्तराखंड क्रांति दल के नेता तथा पूर्व सब इंस्पेक्टर नरेश चंद्र बौंठियाल ने कहा कि सरकार को अपने पुलिस के जवानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए वरना इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। पहले भी पुलिस के जवानों के शोषण को लेकर उत्तर प्रदेश के समय में 1973 में जवान अपने हक की आवाज को मुखरता से उठा चुके हैं। यूकेडी नेता सुमन बडोनी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तरह से पुलिस के जवानों के ग्रेड पे को बढ़ाने का पक्षधर है तथा इसको लेकर बनाई गई कमेटी यदि बीच का रास्ता निकाल कर कोई छल करने की कोशिश करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र गोंसाई, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, राजेश्वरी रावत, सरोज रावत, सविता श्रीवास्तव, मंजू देवी, हेमंत नेगी, शकुंतला रावत, समीर मुंडेपी, सुमित बुड़ाकोटी, प्रमिला रावत, सरोज कश्यप, किरन रावत, वीरेंद्र रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, नरेश नौटियाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल थे।

See also  Uttarakhand / New Tehri : BJP may adopt any tactic, but this time the mind of the public is for change: Dhirendra Pratap