News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : सैनिक कल्याण पुनर्वास के संविदा कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार  

सैनिक कल्याण विभाग में नियुक्त संविदा कर्मचारियों को विभागीय संविदा में लेने तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया तथा धरना दिया। उन्होंने मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में आयोजित रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड लाइन व उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की समान व्यवस्था है, परंतु विभाग द्वारा अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। कहा कि विभाग में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति निकाली जाती है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य होता है। कहा गत सोलह साल से विभाग के सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी को विभागीय मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है, परंतु उनके द्वारा ही पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों व सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड के निदेशक को ज्ञापन भेजा तथा मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

See also  Uttarakhand / Rishikesh : Distributed the assistance amount of six lakhs to 75 needy