News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : भाजपा युवा मोर्चा ने किया अमर शहीदों की स्मृति में पौधरोपण

भाजपा महानगर युवा मोर्चा की ओर से खैरी मानसिंह बाईपास मालदेवता में अमर शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण करने और आपदाओं को रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष पर संगठन ने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम भी हुआ है। इसके लिए युवा मोर्चा की टीम को बधाई देता हूं। कहा कि एक पेड़ लगाना 10 पुत्रों को जन्म देने के समान होता है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान के कारण बाढ़, भूस्खलन, बदल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ रही है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने की अपील की। महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ने भी पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों का रोपण जरूरी बताया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, रतन सिंह चौहान, लच्छू गुप्ता, आदित्य चौहान, विपुल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, निखिल शर्मा, जितेंद्र बिष्ट, आशीष रावत, राहुल रावत, दीपक रावत, अभिषेक नेगी मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Moradabad: Failed to rape sister, then younger brother's genitals were cut off! filed a lawsuit