News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : आशा कार्यकर्ताओं का सहसपुर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने सहसपुर मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी 12 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम मांग पत्र भी प्रेषित किया गया। शुक्रवार सुबह सहसपुर विकासखंड कार्यालय पर एकत्र आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशाओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचा। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन हमसें अन्य काम भी कराये जा रहे हैं। वेतन-भत्तों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। उन्होंने आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ न्यूनतम 21 हजार मानदेय करने, सेवानिवृत्त पर पेंशन का प्रावधान करने, पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार कोरोना ड्यूटी भत्ता उपलब्ध कराने, कोविड के समय कार्य कर रही आशाओं वर्करों को 50 लाख का जीवन बीमा और दस लाख का स्वास्थ्य बीमा दिलाने, सेवा के समय दुर्घटना, हार्ट अटैक या बीमारी होने की स्थिति में आशाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियम बनाने, आशाओं के विविध भुगतानों में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर लगाम लगाने, सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और कोरोना ड्यूटी के लिए मासिक भत्ते का प्रावधान न होने तक कोरोना ड्यूटी नहीं करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा कि यदि जल्द आशाओं की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाही नहीं हुई, तो यूनियन उग्र आंदोलन को विवश होगी। प्रदर्शन में किरण, अनीता थापा, सरीता कोठियाल, सुदेश, हर्षी, रोशनी देवी, शशि बर्तवाल, किरन पाल, मीना नेगी, सुमन, आशा रानी, राधा गुप्ता, नसीमा, संगीता थापा, शशि नेगी, लक्ष्मी उनिया, पुष्पा नेगी, पुष्पा रावत, भुवनेश्वरी, विमला भंडारी, सुनीता, किरन धीमान, संतोष, सविता, पूनम भटनागर, लता, नीलम, ज्योति, वंदना आदि शामिल रही।

See also  Uttar Pradesh / Agra : Veterans of Taj city pay tribute to Dr. Ashok Jain

विकासनगर: 12 सूत्रिय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आशाओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार को जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष सलिता चौहान, मंगला, मीना राणा, भारती, रीना देवी, गीता देवी, कांता, शकुंतला, नीलम आदि शामिल रही।