News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंटवार्ता

Haridwar : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन अमीलाल वाल्मीकि और सदस्य पूनम बाल्मीकि, साकेत वाल्मीकि, विपिन चंचल, जयपाल बाल्मीकि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन अमीलाल वाल्मिीकि व सदस्यों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि दलित बस्तियों को मालिकाना हक देने, मृत कैडर को बहाल करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों आदि निकायों में संविदा, आउट सोर्स कर्मचारी के रूप मे कार्य कर रहे कर्मचारी को सेवा में स्थायी करने, नगर निगम से हटाए गए 45 संविदा स्वच्छको को पुन: बहाल करने, कर्मचारी को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा सुविधा शीघ्र प्रदान की जाए। आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मिीकि व सदस्य पूनम वाल्मिीकि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करके शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।

See also  Corona curfew extended till 6th September in Goa