News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार व धरने पर डटे सैनिक कल्याण पुनर्वास के संविदा कर्मी  

सैनिक कल्याण विभाग में नियुक्त संविदा कर्मचारियों को विभागीय संविदा में लेने तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण विभाग के संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया तथा धरना दिया। उन्होंने मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शनिवार को कार्यालय परिसर में आयोजित रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड लाइन व उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त करने की समान व्यवस्था है, परंतु विभाग ने अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि सोलह साल से विभाग के सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी को विभागीय मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है, आरोप लगाया कि उनके द्वारा ही पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों व सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड के निदेशक को ज्ञापन भेजा तथा मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

See also  Uttarakhand / Srinagar : Bolero and XUV car collide on NH-58, two youths injured