News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haldwani : सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी ,कैबिनेट मंत्री भगत का पुतला

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रही। शासन स्तर पर 11 सूत्री मांगों को लेकर हुई वार्ता विफल होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को एसडीएम कोर्ट के सामने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंका।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को भी नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई संघ के सदस्य आशीष मसीह की अध्यक्षता एक सभा आयोजित की गई। संचालन शाखा सचिव रामू भारती ने किया। संघ संस्थापक बांके लाल बिहारी ने कहा कि 23 जुलाई को देहरादून में शहरी विकास मंत्री के साथ संघ की वार्ता हुई। लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक निष्कर्ष न निकल पाने के कारण वार्ता विफल रही। कहा कि इससे सभी सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। वे नियमितीकरण करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सभा के बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस भी निकाला। जहां शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश, अमित कुमार, रवि चिंडालिया, अशोक चौधरी, चमन, विजय पाल, प्रेम सिंह, अनिता, उर्मिला, सुमन, कविता, राजा, गोविंद, भूपेश आदि मौजूद रहे।

 

See also  Uttarakhand / Champawat : Vayurath crossed the inaccessible paths without the help of ropes, the devotees took the blessings of the mother