News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : डालीगंज जैन मन्दिर में शुरु हुआ आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का चातुर्मास

धर्म हमारे आचरण में होना चाहिए- आचार्य सुबल सागर

आचार्य सुबल सागर वर्षा योग समिति 2021 की ओर से चातुर्मास समारोह डालीगंज जैन मंदिर में रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर जैन समाज के अनुयायियों द्वारा पांच कलश की स्थापना की गई। बाद में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल प्रवचन हुआ। इस मौके पर समिति द्वारा आचार्य श्री के माता.पिता को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी रिद्धि जैन के भाव नृत्य से हुई। मीनू जैन ने स्वागत गीत ‘‘गुरुवर अपनी शरण में ले लो मुझे…, प्रियम व आकांक्षा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। बाद में समिति के अध्यक्ष विनय कुमार जैन मुख्य संयोजक संजीव कुमार जैन, महामंत्री सुबोध जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने दीप प्रज्वलन किया।

धर्म हमारे आचरण में होना चाहिए

धर्म सभा को संबोधित करते हुये आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने कहा कि चातुर्मास काल एक स्थान पर रहकर धर्म की आराधना और तप करने का समय रहता है। धर्म हमारे आचरण में होना चाहिए। जहां संतों का चातुर्मास होता है, वहां समाज में ज्ञान और धर्म की वृद्धि होती है। संतों का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
चातुर्मास कलश स्थापना में कलश की बोली लेने का सौभाग्य रोहित जैन, डी के जैन,  अशोक कुमार जैन, त्रिलोक चंद जिन, कैलाश चंद प्रदीप जैन, ऋसभ नीतू जैन, राजेन्द्र पुष्प जैन, अशोक जैन, रवि जैन ने प्राप्त किया।

See also  Uttar Pradesh / Aligarh : Before Jaimala, the bride told the groom such a thing, the groom took the whole procession back for fear of being trapped