News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : अपर गढ़वाल आयुक्त ने ली कूड़ा प्रबंधन पर नपं, पुलिस और राजस्व विभाग की बैठक 

दुकान में कूड़ादान नहीं मिला तो जुर्माना लगेगा

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में अब दुकानदारों ने दुकान में कूड़ादान नहीं लगाया तो उन्हें जुर्माना भुगतना पड़ेगा। सोमवार को अपर गढ़वाल आयुक्त हरक सिंह रावत ने नपं, पुलिस और राजस्व विभाग की बैठक ली। इसमें उन्होंने कूड़ा प्रबंधन की जानकारी ली। सोमवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के कार्यालय में अपर गढ़वाल आयुक्त हरक सिंह रावत ने कूड़ा प्रबंधन पर बैठक ली। इसमें उन्होंने नपं, राजस्व और पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की जानकारी ली। बताया कि नपं में कूड़ाघर बनाया जाए। जहां पर सूखा, गीला और मिक्स कूड़े को निस्तारित करने के समुचित इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान में कूड़ादान अवश्य होना चाहिए। अपर गढ़वाल आयुक्त ने यह भी कहा कि दुकान में कूड़ादान न मिला, तो संबंधित पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाने प्रावधान किया जाएगा। सफाई व्यवस्था बनाने के लिए पाली वार ड्यूटी करने की बात भी कही। सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आपस में सहयोग करने के निर्देश दिए। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, तहसीलदार मंजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान, लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल, जेई मनमोहन सेमवाल, सभासद जितेंद्र धाकड़, नवीन राणा, मुरली शर्मा, अनिल राणा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Bareilly: Had kidnapped the child from the orphanage in fascination! Changing the location did not work, the couple was arrested after two and a half years