News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : कारगिल दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि 

कारगिल दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर शहीदों को याद किया गया। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने शहीदों की शहादत के बारे में लोगों को बताया। सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ताओं संग रेलवे मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। वहां उन्होंने कारगिल शहीद मनीष थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश के मनीष थापा कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले देश के जांबाज़ों में शामिल थे। शहीद मनीष थापा गोरखा राइफल्स की थर्ड बटालियन में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। मौके पर शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा, पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश अग्रवाल, राजेश दिवाकर, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, कपिल गुप्ता, राकेश, राजू नरसिम्हा, भूपेंद्र राणा, उषा जोशी, सीमा रानी आदि उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh / Unnav : SDM angry over the disturbances in Gaushalas