News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : भाजपा कालसी मण्डल कार्यसमिति की हुई बैठक  

बूथ मजबूत होने से ही चुनाव जीतना आसान होगा: मधु चौहान

भारतीय जनता पार्टी की कालसी मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव के लिए मिशन 2022 पर चर्चा करने के साथ ही चकराता सीट भाजपा की झोली में डालने का संकल्प पारित किया गया। बैठक में मौजूद मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों ने अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी। कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि बूथ मजबूत होने से ही चुनाव जीतना आसान होगा। कालसी ब्लॉक के सभी 56 बूथ और दस शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को पहुंचाना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर धनबल और भाई भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि चकराता विधान सभा में कांग्रेस की ओर सिर्फ अपने चहेतों का ही विकास किया गया है। यहां आम जनता की दुश्वारियां प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद कम होनी शुरू हुई हैं। कहा प्रदेश सरकार ने जौनसार बावर के गांवों में नई सडक़ों का निर्माण करने के साथ ही हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाले पुल का निर्माण भी शुरू किया है। पुल बनने के बाद दोनों ही क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जौनसार बावर में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत विकास कार्यों को अंजाम दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा चहेतों का विकास और चहेतों का साथ की नीति पर ही काम किया है। मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव तैयारियों के तहत जिम्मेदारी सौंपी। प्रेमचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों का गणित समझाया। इस दौरान मंडल प्रभारी विनोद कश्यप, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश, विरेंद्र चौहान, कुंदन चौहान, उमेश शर्मा, मंगत सिंह, हाकम सिंह, निर्मला राठौर, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Major action by the Excise Department; Liquor smuggling was being carried out under the guise of weddings and parties; a large consignment seized