News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : भाजपा साहिया व त्यूणी मंडल कार्यसमितियों की हुई बैठक

भाजपा साहिया व त्यूणी मंडल कार्यसमितियों की बैठकों में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें। विपक्षी दलों के भ्रमजाल में न फंसने को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। साहिया मंडल कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संतोष रावत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र की जन कल्याण योजना को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाने व बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा के जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अनेकों योजनाओं में अच्छे कार्य कर रही है। जिसका परीणाम है कि लोगों का भाजपा के प्रति आस्था व विश्वास बढ़ा है। हमें उम्मीद की आने वाले 2022 में चकराता में जरूर कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर अभी से मेहनत करनी होगी।बैठक में मंडल अध्यक्ष सहिया अमर सिंह, मित्ता सिंह, प्रशांत भसीन,प्रवीण चौहान, संतराम चौहान,रूप राम राठौर, गोपाल दास, संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान, कांति चौहान, आदि ने विचार व्यक्त किये।

See also  Uttarakhand / Rishikesh : Four people of Haryana arrested for smuggling rare species of turtle