News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : बंद सडक़ों को जल्द खोलें अधिकारी

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों को बंद सडक़ों को जल्द खोलने के निर्देश दिए। एक सप्ताह तक भी सडक़ नहीं खुलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। जो सडक़ें मलबे के कारण बंद हैं उन्हें जेसीबी लगाकर खोलें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, ईई लोनिवि कपकोट संजय पांडेय, पीएमजीएसवाई अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी गंगागिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / New Tehri : Welcome to Leader of Opposition in Narendranagar