News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : शिविर में 10 से अधिक दिव्यांगों को दी ट्राई साइकिल

 

केंद्र सरकार एवं एनआईईपीवीडी संस्था ने शिविर आयोजित कर 10 से अधिक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। वक्ताओं ने सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को श्यामपुर में केंद्र सरकार एवं एनआईईपीवीडी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण वितरित किए। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को समाज से अलग न समझें। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि दिव्यांग जन भी समाज का हिस्सा हैं। इन्हें उचित सम्मान व अधिकार मिलना जरूरी है। केंद्र सरकार में दिव्यांग विभाग के डायरेक्टर जगदीश लखेड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान 10 से अधिक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। मौके पर एनआईईपीवीडी संस्थान के संजय गौतम, मकान सिंह, विजय पाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

 

See also  Uttar Pradesh / Lucknow : Employees demonstrated against the contracting practice at the state levelMemorandum sent to PM and CM for various demands by performing